ak khare
ak khare's Channel
 
 
Sajan re jhuth nat bolo... Covered by Manoj Khare.
3,733
 
 
Sajan re jhuth nat bolo... Covered by Manoj Khare.
3,733
 
ak khare
Your channel viewers will see links here, including "subscribe" and "add as friend".
Profile
 
Name
ak khare
Description
चित्ताकर्षिणि गीत और संगीत की अप्रतिम दुनियाँ में इस चैनल पर आप सभी आदरणीय मित्रों का हृदय से स्वागत है। मित्रो! फूहड़ता से सर्वथा दूर इस चैनल पर आपको सभी तरह के गाने मिलेंगे। यथा- श्रद्धाभक्ति से भरपूर लोकसंगीत और फिल्मीतर्ज में निबद्ध रामभजन, कृष्णभजन, देवीगीत, शिवगीत, गणेशगीत, बुन्देलखण्डी पारम्परिक लोकसंगीत, गारी, सोहर, कार्तिक-गीत, विवाह-गीत, श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता आदि पर हृदय में भक्ति का संचार करनेवाली सुमधुर संगीत-सामग्री, कविताएँ और भी अन्यान्य प्रकार के गीत जो आपका भरपूर मनोरंजन करने में सक्षम होंगे। संगीत के प्रति आपकी रुचि जागृत करेंगे। तो फिर देर किस बात की आइए! इस चैनल पर आपका स्वागत है।🙏🙏🙏

संगीत के बिना ये मानव-जीवन निरर्थक-सा प्रतीत होता है। संगीत-सम्राट श्रद्धेय तानसेन जी के सम्बन्ध में संगीत के विद्वान कहते हैं कि-

विधना यह सब जानकर, शेषहिं दियो न कान।
धरा सुमेरु सब डोलते, तानसेन की तान॥

(भवदीय- अशोक कुमार खरे 'जीव')
Subscribers
467
Subscriptions
Recent Activity  
ak khare जय जय ज्ञानेश्वर जय बागेश्वर संकटमोचन बाला। भक्तन सुखदाई सदा सहाई, अतिप्रिय रामकृपाला॥ पूनम मधुमासी जन सुखरासी प्रगट भए हनुमंता। अंजनि महतारी प्रमुदित भारी अनुदित चरित अनंता॥०१॥ 🌹🌹 पोस्ट संख्या 81 🌹🌹 🏵️ प्रकटोत्सव पर अंजनीसुत के, जन-जन देउँ बधाई। 🏵️ 🏵️ करें अनुग्रह माँ भारत पर, कपिवर सह-रघुराई॥ 🏵️ श्रीरामचरणानुरागी अंजनी-केसरीनन्दन कपिश्रेष्ठ श्री हनुमानजी के पावन श्रीचरणार्विन्दों में बारम्बार नमस्कार है। जैसे इनकी महिमा अनन्त है, वैसे ही इनके नाम भी अनन्तानन्त हैं, यथा- आञ्जनेय, केसरीनन्दन, मारुतिनन्दन, हनुमान, पवनपुत्र, बजरंगबली, कपिवर, आदि-आदि। ये ग्यारहवें रुद्र के अवतार हैं। जब पृथ्वी पर अत्यन्त अधर्म की बढ़ोत्तरी हो गई, आततायियों के अत्याचार से पृथ्वी माँ अत्यन्त व्याकुल हो गई तब देवताओं के विनम्र निवेदन को मानते हुए भगवान् श्रीहरि पृथ्वी का भार हरण करने के लिये त्रेतायुग के अन्तिम चरण में अयोध्या में महाराज दशरथ के यहाँ माता कौशल्या के गर्भ से रामरूप में प्रकट हुए। उसी समय भगवान् श्रीराम के अत्यन्तानुरागी देवाधिदेव महादेव, भगवान् श्रीराम के काज (कार्य) सम्हालने के लिये ग्यारहवें रुद्र अंश से माता अंजनी के गर्भ से प्रकट हुए। उनके प्राक्ट्य के (जन्म के) सम्बन्ध दो धार्मिक मान्यतायें प्रचलित हैं। एक मतानुसार वे कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को प्रकट हुए और दूसरे मतानुसार चैत्र मास की पूर्णिमा को प्रकट हुए। इस तरह श्रीहनुमानजी का प्रकटोत्सव वर्ष में दो बार मनाया जाता है। कार्तिक कृष्णचौदह्वी मंगल, नखतस्वाति शिव शुभ अनुमान। 'मेष' लगन अंजनी गर्भ से, प्रकटे शिव स्वरूप-हनुमान॥१॥ मत-अन्तर से त्रेतायुग के, अन्तिम चरण चैत्र शुभमास। तिथी पूर्णिमा मेष लगन दिन, मंगल चित्रा नखत प्रवास॥२॥ महाराष्ट्र नासिक जनपद महुँ, शैल अँजनेरी ऊषाकाल। प्रकटे अंजनि-केसरि गृह श्री-कपिवर रामकाज महाकाल॥३॥ कब प्रकटे हनुमान रूप में, तव लीला को अनुमानें। 'कपिवर' तुम हो रामभगत, चिरजीवी हम इतना जानें॥४॥ हे ग्यारहवें 'रुद्र' पवनसुत, धीरवीर गुन ज्ञाननिधान। लेहु 'जीव' निज चरण शरण महुँ, रखहुँ दुलार आपुनौ जान॥५॥ (भवदीय-अशोक कुमार खरे 'जीव') उन ग्यारहवें रुद्रके अंशावतार श्रीरामदूत आञ्जनेयजी के श्रीचरणकमलों में कोटि-कोटि जन्मों के प्रणाम निवेदित करते हुए एक छन्द-रचना जो उन्हीं की कृपा से सृजित हुई है, सादर निवेदित करता हूँ वे ज्ञान के धाम श्री आञ्जनेयजी मेरी समस्त त्रुटियों को क्षमा प्रदान करते हुए तथा निज भक्ति प्रदान करते हुए स्वीकार करें। यही कामना है। 🏵️ 🌹भवदीय- अशोक कुमार खरे 'जीव'🌹🏵️ 🌹🌹🌹 जय जय ज्ञानेश्वर जय बागेश्वर संकटमोचन बाला। भक्तन सुखदाई सदा सहाई, अतिप्रिय रामकृपाला॥ पूनम मधुमासी जन सुखरासी प्रगट भए हनुमंता। अंजनि महतारी प्रमुदित भारी अनुदित चरित अनंता॥०१॥ जानइ शुभ-अवसर सिद्ध मुनीश्वर नावहिं तव पदसीसा। गावत गुनगाना ज्ञाननिधाना ब्रह्मादिक अवनीसा॥ रघुकुलमनि कारन काज सँवारन प्रगटे सुबरन बेसा। मंजुल मुखमंडल कानन कुण्डल सुन्दर कुंचित केसा॥०२॥ काँधे उपवीता परमपुनीता कर ध्वज मुष्ठिक राजे। सिर रुचिर किरीटा मस्तक टीका उर सियराम विराजे॥ अतुलित बलधामा तन अभिरामा परमज्ञान गोतीता। सुर-मुनि हितकारी अंश-पुरारी उर प्रभु भगति-पुनीता॥०३॥ अविगत अविकारी कलि-अघहारी आगम-निगमनिधाना। जय असुर बिनासी प्रभु अबिनासी मारुतिसुत हनुमाना॥ रघुबर अनुरागी परम बिरागी प्रभु तव चरित अनूपा । पलपल गुन गावत जिन मन भावत रघुनायक सुरभूपा॥०४॥ अद्भुत तव करनी मुनि मन-हरनी गुन गावत रघुनाथा। सोई सरन सुहाई करहुँ सहाई 'जीव' नवत पद माथा॥ जो आपहि ध्यावै शुभगुन गावै हे हनुमत मतिधीरा। सोई बिपति निकंदन मुनि मनरंजन हरहुँ 'जीव' भवपीरा॥०५॥ दीन जानि हिय पवनसुत, जो मोहि पर कछु नेहु। तो कृपालु एहि 'जीव' कहुँ, बिमल भगति बर देहु॥ (रचना-अशोक कुमार खरे 'जीव') 02/04/2023 (7 months ago)
 
 
ak khare जय सुपुनीते शैलसुता, जय-जय दक्षेस-कुमारी। जय-जय-जय शिवप्रिये, मातु-गजबदन तुम्हारी॥१॥ 🌹🌹 पोस्ट संख्या 80 🌹🌹 🌺 माँ शैलपुत्रीजी के श्रीचरणों में सादर समर्पित! 🌺 🌷🌷 प्रथमं शैलपुत्री 🌷🌷 वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढाम् शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ 🌹🌹🌹 जय सुपुनीते शैलसुता, जय-जय दक्षेस-कुमारी। जय-जय-जय शिवप्रिये, मातु-गजबदन तुम्हारी॥१॥ तुम्हीं षडानन-मातु तुम्हीं हो, अखिल विश्व का माता। चैन 'अशोक' जगत की जननी! गोद तुम्हारी पाता॥२॥ शैलसुते! तव पलक झपकते, प्रलयलीन भव होता। खुलते पलक प्रकट हो जाता, फिर नव वस्तु संजोता॥३॥ इसीलिए हे मातु! पलक तुम, अपने नहीं गिरातीं। अपनी निर्निमेष दृष्टि से, भक्तों को हृदय बसातीं॥४॥ अजा! अलक्ष्या! एका! नैका! भवप्रीता! महामाया! सकल सृष्टि में विश्वमोहिनी! तेरा ही रूप समाया॥५॥ हे लम्बोदरजननि अपर्णा! हे कैलाश-निवासिनि ! हरो अशोक-हृदय की पीड़ा, हे भवभीति-विनाशिनि॥६॥ (रचना- अशोक कुमार खरे 'जीव') 17/10/2020 🌺🌺🌺 जय माँ शैलपुत्रीजी! 🌺🌺🌺 (1 year ago)
 
 
ak khare 🌹🌹 पोस्ट संख्या 79 🌹🌹 ना अबीर ना रँग-गुलाल, ना हाँथ में चंदन-रोली है। सराबोर हैं, कवि हास्य से, बुरा न मानें होली है॥ मित्रो ! इन चंद-पंक्तियों की रचना का उद्देश्य, मात्र मनोरंजन है। आप समय देकर इन पंक्तियों को पढ़ेंगे तो मुझे विश्वास है, कोई न कोई पंक्ति, निश्चित-ही आपको हँसने के लिये मज़बूर करेगी। दोस्तो ! ये ज़िन्दगी भगवान् की अमानत है। इसे रो कर नहीं, हँसकर गुजारने का प्रयास कीजिए। लेकिन क्षमा चाहूँगा जी आपसे ! मैं आपको ये पंक्तियाँ पढ़ने के लिये विवश नहीं कर सकता। आप पढ़ें या न पढ़ें, ये आपकी मर्जी। हाँ ! कवि मित्रों से मेरा विशेष अनुरोध है, यदि कोई श्रीमति जी के सामने आपकी प्याऽऽऽरी-सी कविता की प्रशंसा करे तो जरा सम्हल के रहें। न जानें क्या भुगतना पड़ जाय। बुरा ना मानें, होली है। कवि भगवान् के पास आया, घबराकर जोर से चिल्लाया, भगवान् मुझे सम्हालो, विनय है, बस ! कविता से बचा लो, मैं हूँ कविता का दीवाना, पर आप किसी को कवि न बनाना, भगवान् बोले-क्यों बड़बड़ाते हो, शान्त रहो क्यों घबड़ाते हो, वत्स ! पहले कहा कवि बना दो, अब कहते हो मुझे बचा लो, मैंने कवि बनाया,शादी कराई, वत्स ! इसमें कुछ कमी पाई? मेरे पास आओ, मत घबराओ, और साफ-साफ बताओ, क्या लड़की पसंद नहीं, वत्स ! मुझे प्रेम से समझाओ ? कवि बोला-प्रभु ! कवि सम्मेलन से मैं खुशी-खुशी घर आया, रात तीन बजे पत्नी को, प्रतीक्षा में अपनी, जागते पाया, मैं खुश था, पत्नी नाराज थी, समझ लो, धधकती आग थी, गुस्से में बोली कहाँ रहते हो, क्या करते हो, कहाँ जाते हो ? सारा दिन और सारी रात, किस सौतन के घर बिताते हो ? मैं तुम्हारी प्रतीक्षा करती हूँ, तुम्हारे लिये रात-रात जगती हूँ, हमेशा देर-रात घर आते हो, बोलो- कहाँ गुलछर्रे उड़ाते हो, मैं कुछ बता पाता, तभी मुझे नालायक मित्र का फोन आया, घनघनाकर घंटी बजी, मैंने भी खुश होकर, फोन उठाया, वो भी कवि-सम्मेलन में था, सुनकर कविता बहुत खुश था, बोला- क्या बात है मेरे यार ! आज तूने महफिल जमा दी, तेरी प्यारी-सी कविता ने, जवां-दिलों में, आग ही लगा दी, यार ! कविता तो तेरी जान है, कविता-ही तेरी पहँचान है, तेरी कविता में श्रृंगार है, करुणा-ममता-दया और प्यार है, तेरी ये कविता, खूबसूरत है, लोग कहते हैं, प्रेम की मूरत है, तूँ कभी कविता को न छोड़ना, उससे कभी, मुख न मोड़ना, पर जरा सोचले, तूँ सारा दिन, सारी रात, कविता को देगा, उधर तूँ है शादी-शुदा, भाभी का दिल तो निश्चित दहलेगा, यार ! अब आज ही देख ले, तूँ रात मैं तीन बजे घर लौटेगा, तो स्वाभाविक-सी बात है, मेरी भाभी का खून तो खौलेगा, अब तूँ जाने, तेरा काम जाने, तेरी मर्जी, तूँ माने या न माने, जो कहना था, कह दिया, तेरा फैसला तूँ जाने, क्या लिया ? मैं बोला-अबे चुपकर नालायक, तूने तो पूरी कविता सुना दी, नवविवाहित मेरे जीवन में, अच्छी तरह से, आग ही लगा दी, अबे ! तेरे फोन ने आग में घी, और जले में नमक डाला है, तूँ दोस्त नहीं दुश्मन है मेरा, देखने में गोरा, हृदय का काला है, इतना कह, मैंने फोन काट दिया, पत्नी से कहा आओ प्रिया, पत्नी बगल में खड़ी थी, सब कुछ साफ-साफ सुन रही थी, वह भड़की, साफ कह दिया, मेरे साथ आपने ये क्या किया, भाड़ में जाय प्रिया, शादी की मुझसे, दिल कविता को दिया, क्या है ऐसा आपकी उस कविता में ? जो मुझ में नहीं है, देखने में लगते हो सीधे, पर तुम जैसा, बेवफ़ा कोई नहीं है, उस कलमुँही के पास जाते हो, आकर मेरा दिल भरमाते हो, मैं कल ही मायके जाऊँगी, फिर कभी लौट के न आऊँगी, मैंने उसे बहुत समझाया, पर उसे कुछ-भी समझ नहीं आया, सुबह होते ही मायके धाई, एक वर्ष हो गया, लौटके न आई, भगवान् मेरी पत्नी लौटा दो, शादी वाले दिन फिर से ला दो, विनती करता हूँ, पाँव पड़ता हूँ, पत्नी को मेरे पास बुला दो, नहीं बनना है मुझको कवि, मुझे बना दो प्रभु, केवल पति, कान पकड़ूँगा, उठूँगा-बैठूँगा, कभी कविता का नाम न लूँगा, भगवान् बोले- बस करो वत्स ! मैंने ध्यान से सब सुन लिया, तेरी गलती इसमें तनिक भी नहीं, मैंनें मन में सब गुन लिया, अब मैं भी ना समझा पाऊँगा, मैं सरस्वती के पास जाऊँगा, वत्स ! अब वही समझायेंगी, तभी तुम्हारी प्राणप्रिया आयेंगी, पद्य का नाम, कविता रख दिया, यही बस चूक हुई मुझसे, बनो पोयट,लिखो पोयम,कहो पोयम मेरा कहना यही तुझसे, कवि बोला-समझो, कवि-फ़रयाद का विभाग ही बंद कर दो, कवि-फ़रयाद के मामले में, समझा के अच्छे से कान भर दो, कह दो, या तो कवि बन जाओ, या फिर, पति बन जाओ, वह बेवक़ूफ़ फिर भी न माने, तो उसे मेरी कहानी सुनाओ, सुनकर समझ जायेगा, कवि बनने का भूत ही उतर जायेगा, 'अशोक' की वेदना से, कुछ तो सीखेगा, कुछ तो पायेगा, !! रचना-अशोक कुमार खरे !! (1 year ago)
 
 
ak khare 🌹🌹 पोस्ट संख्या 78 🌹🌹 आई होली संग में लेकर, अनुपम, रंग-अबीर। काह कहौं सखि चंचल-मनुआँ, धरै तनिक न धीर॥०१॥ (रचना- अशोक कुमार खरे 'जीव') 08/03/2023 🏵️ वियोग-श्रृंगार, संयोग-श्रृंगार और भक्तिरस 🏵️ 🌹की सरस सुमधुर त्रिवेणीधारा! 🌹 आदरणीय मित्रो! रंगों के त्यौहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान् श्रीराधाकृष्ण की अनुपम होली के प्रेमरंगो से सम्पूर्ण विश्व सराबोर हो, सभीलोग प्रेमसूत्र में बँधकर सौहार्दपूर्ण तरीके से एक-दूजे के सुख-दुःख के साथी बनकर रहें, यही कामना है। मित्रो! होली के इस प्रेमपर्व पर कुछ पंक्तियाँ आप सभी के समक्ष सादर प्रस्तुत हैं। जिसमें आप सभी को वियोग-श्रृंगार, संयोग-श्रृंगार और भक्तिरस की अनोखी रसधार का आनन्द प्राप्त होगा। अवश्य पढ़ें। लेकिन परमानन्द तो तभी प्राप्त होगा जब हम भक्तिरस, भक्तिभाव का आश्रय ग्रहण करते हुए समस्त सांसारिक नाशवान सुखों का परित्याग कर समत्वभाव से श्रीहरि की शरण में जायेंगे। सभी रसों में भक्तिरस ही सर्वोपरि है, सर्वश्रेष्ठ है। भक्तिरस अमृत है; इसलिए हमें हमेशा भक्तिरस का ही सेवन करना चाहिए। यह संसार झूठा है। केवल एक भगवान् ही सत्य हैं और सत्य ही भगवान् है। "बुरा न मानो होली है!" 🏵️ भवदीय- अशोक कुमार खरे 'जीव' 🏵️ 🌷🌷🌷 आई होली संग में लेकर, अनुपम, रंग-अबीर। काह कहौं सखि चंचल-मनुआँ, धरै तनिक न धीर॥०१॥ लदो सुमन के भार ढाक-तरु, नव-मंजरी रसाल। नूतन किसलय जामुन-बिरछा, देख जिया बेहाल॥०२॥ तेसू जैसे अधर हुए सखि, रंग गुलाबी गाल। हिरणी-सी कजरारी अंखियाँ, गजगामिनि-सी चाल॥०३॥ कब अइहैं मोरे रसिक-सजनवा, बसें सदा परदेश। करके सुरत सुमन-कलियों से, सजा लिए हैं केश॥०४॥ सज्जित तन वस्त्राभूषण से, मनुआँ प्रेम के रंग। कब आके मोरे रसिक-बलमवाँ, मोहि लगैहैं अंग॥०५॥ जाय कहौ री पवन-बसंती! उनसे हाल हमार। क्यूँ न मचले प्रिया मिलन को, जियरा निठुर तुमार॥०६॥ ओ चंदा! ओ झिलमिल तारे, तुम भी कहयो जाय। बाट निहारे प्रिया तिहारी, कब सुधि लोगे आय॥०७॥ ओ पेड़ों की चंचल-छाया, विधुनी-रंजित रैन। तुम भी जाय कहो प्रियतम से, विरहजनित मोरे बैन॥०८॥ सुमन बान ले मनसिज तुम भी, जाओ उनके पास। कहना जाकर पूरी कर दो, प्रिया मिलन की आस॥०९॥ 🌹और फिर क्या हुआ ?🌹 पहुँचे सब ऋतुराज-सहायक, मेरे प्रियतम पास। प्रिया-विरह की कठिन पीर का, करा दिया आभास॥१०॥ आये साजन मिटी हृदय की, असहन विरहा-पीर। बरसे सखी नयन से मोरे, प्रेम का अविरल-नीर॥११॥ कर सोलह-श्रृंगार सजन को, दिखलायो निज रूप। मैं भी भई निहाल, प्राण-प्यारे का, निरख स्वरूप॥१२॥ फिर खेली उनके सँग होली, लेकर रंग-गुलाल। 'जीव' सजन भी रँगे रंग में, मैं भी हो गई लाल॥१३॥ देख सजन का प्यार सखी में, हो गई भाव-विभोर। रंग डारी मोरी रेशम-सारी, जियरा लेत हिलोर॥१४॥ न रूठे साजन से सजनी, न सजनी से साजन। रहें एक-दूजे के दोनों , सतत प्रेम के भाजन॥१५॥ 🌺 प्रेमरंग का भक्तिरस प्रभाव! 🌺 प्रेम 'प्रेम' है, प्रेम की भाषा, कब समझेंगे लोग। 'जीव' सफल जीवन वह जिनको, लगा प्रेम का रोग॥१६॥ प्रेमयोग में व्रजवनितायें, पा गई नँद कौ लाल। तूँ भी पा ले 'जीव' श्याम को, रंग प्रेम के डाल॥१७ तन रँग लो श्रीराधा के रँग, मन माधव के रंग। राधामाधव 'जीव' एकदिन, तोहि लगैहैं अंग॥१८॥ (रचना- अशोक कुमार खरे 'जीव') 08/03/2023 (1 year ago)
 
 
Friends (1)
Channel Comments
HabibUllah-j7p (2 years ago)
Habibullahbaloch
malidinesh4947 (3 years ago)
Neci
JPandey-j6k (3 years ago)
Jai ho jai ho
FAIYAZKHAN-ys4yh (3 years ago)
वेरीगुड
vibhayashwantvora8746 (3 years ago)
Bigg like
hariparkashparashar9554 (2 years ago)
What a gana jikarta hai sunte hi rahe what a gana aj kal Kahan hai
Shivshaktisursangrah (3 years ago)
Very nice song
GeetonKiMahima-db1mh (3 years ago)
Nice song
जय श्री राधे कृष्णा 🏻 बहुत ही अद्भुत लाजवाब और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायकी है
preetysingh3430 (3 years ago)
Nice song gajab ka song hai didi
shabdveni (3 years ago)
बहुत ही खूबसूरत... प्यारा सा 3:51
MomsSpecialKitchen (3 years ago)
Good morning beautiful song
Beautiful song.
asgharalirajput9510 (2 years ago)
Wah Super Sundar Big Like Very nice Singing Zabardast Singing Big like Ful Watch God bless you
sandhyadubey83 (3 years ago)
Beautiful bhaiya ji bahut pyar song sunaya Aap ne super
neetikebhajan (3 years ago)
6 like जय श्री राधे कृष्णा आदरणीय भैया जी🏻 बहुत खूबसूरत और लाजवाब प्रस्तुति
मेरे घर आना 3:28
HaryanakiRasbhariRasoi (3 years ago)
बहुत अच्छा गीत सुनाया जी
rinasinha8040 (3 years ago)
Like 7
karokirtanchanal (3 years ago)
बहुत ही सुरीली आवाज है आपकी भैया लाइक के साथ 3:51