Prakhar Maithili - Geet Mala
Prakhar Maithili - Geet Mala's Channel
 
 
 
 
 
Prakhar Maithili - Geet Mala
Your channel viewers will see links here, including "subscribe" and "add as friend".
Profile
 
Name
Prakhar Maithili - Geet Mala
Description
"प्रखर मैथिली - गीत माला" चैनल साफ-सुथरा मैथिली गीत संगीत,अपनेक सभक समक्ष प्रस्तुत करय लेल बानाओल गेल अछि।एहि चैनल पर रंग-बिरंग मैथिली गीत, मैथिली कविता एवम् संस्कृत कविता,समय-समय पर अपने सब के बीच भेटैत रहत।आशा करैत छी जे अपनेक सभक आशीर्वाद आ स स्नेह प्रेम हमेशा प्राप्त होयत रहत ।।धन्यवाद।। 🌷🌷।।जय मैथिली जनक नंदिनी🌷🌷 🙏🙏
Subscribers
1.46K
Subscriptions
Recent Activity  
Prakhar Maithili - Geet Mala 🙏🏼🎉🌹🙏🏼आप सभी मित्र बंधुओं को होली रंगोत्सव के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं, 🙏🏼🎊🌹🙏🏼 (8 months ago)
 
 
Prakhar Maithili - Geet Mala *🌹🙏 महाशिवरात्रि 🙏🌹* ============ *फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी/महाशिवरात्रि* =================== महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस दिन शिवभक्त बड़े श्रद्धा भाव से व्रत-उपवास रखते हैं। *महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त* ================= महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 15 फरवरी 2026 में रहेगा। *महाशिवरात्रि पूजा 2026 शुभ मुहूर्त:-* तिथि: 15 फरवरी 2026, रविवार निशीथ काल पूजा (सबसे महत्वपूर्ण): 15 फरवरी, रात 12:09 बजे से 16 फरवरी, रात 01:01 बजे तक (51 मिनट का विशेष समय) महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर करने का विशेष फल होता है। प्रथम प्रहर: 15 फरवरी, शाम 06:11 बजे से रात 09:22 बजे तक द्वितीय प्रहर: 15 फरवरी, रात 09:23 बजे से 16 फरवरी, रात 12:34 बजे तक तृतीय प्रहर: 16 फरवरी, रात 12:35 बजे से सुबह 03:46 बजे तक चतुर्थ प्रहर: 16 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से सुबह 06:59 बजे तक *नीशिथ काल* ~~~~~~~~~~~ मध्य रात्रि 12:01 से 01:01 बजे तक। मान्यता है कि महा शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के १०८ नामों के उचारण करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी 2026 गुरुवार को प्रात: 06:33 बजे से 03:10 बजे के बीच किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ही ब्रह्मा के रुद्र रूप में मध्यरात्रि को भगवान शंकर का अवतरण हुआ था. इसी दिन भगवान् शिव ने तांडव कर अपना तीसरा नेत्र खोला था और ब्रह्माण्ड को इस नेत्र की ज्वाला से समाप्त किया था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. वास्तव में महा शिवरात्रि भगवान् भोलेनाथ की आराधना का ही पर्व है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है। विशेष कर बिल्वपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर, उम्बी आदि अर्पित किया जाता है। महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व हमें शिवमय होने का सन्देश देता है. पञ्च विकार (काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार) काल और दिशा इनमें बन्धा हुआ जीव पशु तुल्य है और इनसे मुक्त वह इस का नाथ (स्वामी) कहलाता है। भगवान शिव को इन विकारों से मुक्त होने के कारण उन्हें "पशुपतिनाथ" भी कहा जाता है. हमें भी इन विकारों से मुक्त होने (शिवमय) का प्रयत्न करना चाहिए। यह पर्व हमें आत्मीयता, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे" का सन्देश भी देता है. इसका उदाहरण भगवान भोलेनाथ के परिवार के वाहन से मिलता है। भगवान भोलेनाथ गले में सर्प धारण करते हैं और उनके पुत्र गणेश जी का वाहन चूहा है. सर्प चूहे का दुश्मन होते हुए भी उसे कोई हानि नहीं पहुँचाता. भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है जो सर्प का भक्षण करता है, लेकिन दोनों प्रेम-पूर्वक रहते हैं। भगवान भोलेनाथ का वाहन बैल है जबकि माँ पार्वती का वाहन शेर है. शेर बैल का दुश्मन होते हुए भी उसे कोई हानि नहीं पहुँचाता. भगवान भोलेनाथ के परिवार के सभी पशु वाहन अपने-अपने स्वभाव का त्याग किये बिना आपस में प्रेम-पूर्वक से रहते हैं। समाज में भी अनेक विचारों एवं प्रवृत्ति के लोग रहते हैं. हमें भी आपस में प्रेम-पूर्वक मिल-जुल कर रहना चाहिए। गंगा और चंद्रमा दोनों में असीम शीतलता प्रदान करने की क्षमता है. भगवान् भोले नाथ इन्हें अपने मस्तिष्क पर धारण कर मानव मात्र को यह संदेश देते हैं कि अपने मस्तिष्क को ठण्डा रखें। जब कोई व्यक्ति समाज उत्थान का कार्य करता है तो उसे समाज से मान और अपमान पारितोषिक के रूप में मिलते हैं. अपमान विष से भी बढ़कर है. अपमान रूपी हलाहल को शीतल मस्तिष्क वाला ही पचा सकता है। भोलेनाथ ने अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है. तभी तो उन्हें पतित पावन कहा जाता है। उन उपेक्षित, वंचित को गले लगाकर वह संदेश दे रहे हैं कि समाज के उपेक्षित, वंचित, दरिद्र और अभाव ग्रस्त को गले लगाना ही हमारा धर्म (कर्त्तव्य) है। **🌹🙏 महाशिवरात्रि 🙏🌹* ============ *फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी/महाशिवरात्रि* =================== महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस दिन शिवभक्त बड़े श्रद्धा भाव से व्रत-उपवास रखते हैं। *महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त* ================= महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 15 फरवरी 2026 में रहेगा। *महाशिवरात्रि पूजा 2026 शुभ मुहूर्त:-* तिथि: 15 फरवरी 2026, रविवार निशीथ काल पूजा (सबसे महत्वपूर्ण): 15 फरवरी, रात 12:09 बजे से 16 फरवरी, रात 01:01 बजे तक (51 मिनट का विशेष समय) महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा चार प्रहर करने का विशेष फल होता है। प्रथम प्रहर: 15 फरवरी, शाम 06:11 बजे से रात 09:22 बजे तक द्वितीय प्रहर: 15 फरवरी, रात 09:23 बजे से 16 फरवरी, रात 12:34 बजे तक तृतीय प्रहर: 16 फरवरी, रात 12:35 बजे से सुबह 03:46 बजे तक चतुर्थ प्रहर: 16 फरवरी, सुबह 03:46 बजे से सुबह 06:59 बजे तक *नीशिथ काल* ~~~~~~~~~~~ मध्य रात्रि 12:01 से 01:01 बजे तक। मान्यता है कि महा शिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के १०८ नामों के उचारण करने से भोलेनाथ की कृपा बरसती है। महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी 2026 गुरुवार को प्रात: 06:33 बजे से 03:10 बजे के बीच किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ही ब्रह्मा के रुद्र रूप में मध्यरात्रि को भगवान शंकर का अवतरण हुआ था. इसी दिन भगवान् शिव ने तांडव कर अपना तीसरा नेत्र खोला था और ब्रह्माण्ड को इस नेत्र की ज्वाला से समाप्त किया था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. वास्तव में महा शिवरात्रि भगवान् भोलेनाथ की आराधना का ही पर्व है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है। विशेष कर बिल्वपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर, उम्बी आदि अर्पित किया जाता है। महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व हमें शिवमय होने का सन्देश देता है. पञ्च विकार (काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार) काल और दिशा इनमें बन्धा हुआ जीव पशु तुल्य है और इनसे मुक्त वह इस का नाथ (स्वामी) कहलाता है। भगवान शिव को इन विकारों से मुक्त होने के कारण उन्हें "पशुपतिनाथ" भी कहा जाता है. हमें भी इन विकारों से मुक्त होने (शिवमय) का प्रयत्न करना चाहिए। यह पर्व हमें आत्मीयता, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे" का सन्देश भी देता है. इसका उदाहरण भगवान भोलेनाथ के परिवार के वाहन से मिलता है। भगवान भोलेनाथ गले में सर्प धारण करते हैं और उनके पुत्र गणेश जी का वाहन चूहा है. सर्प चूहे का दुश्मन होते हुए भी उसे कोई हानि नहीं पहुँचाता. भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है जो सर्प का भक्षण करता है, लेकिन दोनों प्रेम-पूर्वक रहते हैं। भगवान भोलेनाथ का वाहन बैल है जबकि माँ पार्वती का वाहन शेर है. शेर बैल का दुश्मन होते हुए भी उसे कोई हानि नहीं पहुँचाता. भगवान भोलेनाथ के परिवार के सभी पशु वाहन अपने-अपने स्वभाव का त्याग किये बिना आपस में प्रेम-पूर्वक से रहते हैं। समाज में भी अनेक विचारों एवं प्रवृत्ति के लोग रहते हैं. हमें भी आपस में प्रेम-पूर्वक मिल-जुल कर रहना चाहिए। गंगा और चंद्रमा दोनों में असीम शीतलता प्रदान करने की क्षमता है. भगवान् भोले नाथ इन्हें अपने मस्तिष्क पर धारण कर मानव मात्र को यह संदेश देते हैं कि अपने मस्तिष्क को ठण्डा रखें। जब कोई व्यक्ति समाज उत्थान का कार्य करता है तो उसे समाज से मान और अपमान पारितोषिक के रूप में मिलते हैं. अपमान विष से भी बढ़कर है. अपमान रूपी हलाहल को शीतल मस्तिष्क वाला ही पचा सकता है। भोलेनाथ ने अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है. तभी तो उन्हें पतित पावन कहा जाता है। उन उपेक्षित, वंचित को गले लगाकर वह संदेश दे रहे हैं कि समाज के उपेक्षित, वंचित, दरिद्र और अभाव ग्रस्त को गले लगाना ही हमारा धर्म (कर्त्तव्य) है। *🙏हर हर महादेव🙏* (9 months ago)
 
 
Prakhar Maithili - Geet Mala *🙏बसंत पंचमी महत्व, पूजन विधि, शुभ योग एवं कथा🙏* बसंत पंचमी का पर्व कल 23 जनवरी को है. हिंदू धर्म में वसंत पंचमी को विद्या, विवेक और नई शुरुआत का पर्व माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान बताया गया है. इस दिन देवी को उनके प्रिय भोग, फल और पीले वस्त्र अर्पित करने से विशेष फल मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी पर पूजा करने से पुराने दोष कम होते हैं और ज्ञान का मार्ग खुलता है। पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाती है. वर्ष 2026 में वसंत पंचमी का पर्व कल 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस पर्व की तिथि की शुरुआत 23 जनवरी यानी शुक्रवार रात में 2 बजकर 33 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 24 जनवरी यानी शनिवार रात में 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त 23 जनवरी को सुबह 7 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. *बसंत पंचमी शुभ संयोग* ज्योतिषि के अनुसार, यह दिन विशेष इसलिए माना जाता है क्योंकि यह दिन अबूझ मुहूर्त की श्रेणी में आता है. अर्थात इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया वाहन खरीदना, संपत्ति से जुड़े सौदे या किसी नए काम की शुरुआत बिना किसी मुहूर्त के की जा सकती है. इस वर्ष बसंत पंचमी के दिन कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. इस दिन परिधि योग और शिव योग का प्रभाव रहेगा, जिसे आध्यात्मिक उन्नति और कार्यों में सफलता देने वाला माना जाता है. इसके अतिरिक्ति, रवि योग का निर्माण भी हो रहा है, जो नकारात्मक प्रभावों को कम करता है और मान-सम्मान में वृद्धि करता है. इन योगों में की गई पूजा और शुभ कार्य लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। इसके अतिरिक्ति, इस दिन रवि योग का निर्माण भी होगा जिसका मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 24 जनवरी को सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। *बसंत पंचमी पूजन विधि* वसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है. इस दिन पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा के लिए मां सरस्वती की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पर स्थापित करें और रोली, मौली, हल्दी, केसर, अक्षत, पीले या सफेद पुष्प तथा पीली मिठाई अर्पित करें. इसके बाद मां सरस्वती की वंदना करें और पूजा स्थल पर पुस्तकों व वाद्य यंत्रों को रखें. पूजा की सभी तैयारियों के पश्चात बच्चों को पूजा स्थल पर बैठाकर आशीर्वाद दिलवाएं. बसंत ऋतु के आगमन के कारण इस दिन देवी को गुलाब अर्पित करने की परंपरा है, साथ ही गुलाल से एक-दूसरे को टीका भी लगाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी जैसे अनेक नामों से भी पूजा जाता है। *बसंत पंचमी मंत्र* या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता। या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥ या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता। सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥ शुक्लाम् ब्रह्मविचार सार परमाम् आद्यां जगद्व्यापिनीम्। वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥ हस्ते स्फटिकमालिकाम् विदधतीम् पद्मासने संस्थिताम्‌। वन्दे ताम् परमेश्वरीम् भगवतीम् बुद्धिप्रदाम् शारदाम्‌॥ प्राचीन भारत और नेपाल में पूरे साल को जिन छह ऋतुओं में बाँटा जाता था उनमें वसंत लोगों का सबसे मनचाहा मौसम था। जब फूलों पर बहार आ जाती, खेतों में सरसों का फूल मानो सोना चमकने लगता, जौ और गेहूँ की बालियाँ खिलने लगतीं, आमों के पेड़ों पर मांजर (बौर) आ जाता और हर तरफ रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडराने लगतीं। भर-भर भंवरे भंवराने लगते। वसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पाँचवे दिन एक बड़ा उत्सव मनाया जाता था जिसमें विष्णु और कामदेव की पूजा होती हैं। यह वसंत पंचमी का त्यौहार कहलाता था। *वसंत पंचमी कथा* उपनिषदों की कथा के अनुसार सृष्टि के प्रारंभिक काल में ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। किन्तु अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे, उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है। हालाकि उपनिषद व पुराण ऋषियो को अपना अपना अनुभव है, अगर यह हमारे पवित्र सत ग्रंथों से मेल नही खाता तो यह मान्य नही है। तब ब्रह्मा जी ने इस समस्या के निवारण के लिए अपने कमण्डल से जल अपने हथेली में लेकर संकल्प स्वरूप उस जल को छिड़कर भगवान श्री विष्णु की स्तुति करनी आरम्भ की। ब्रम्हा जी के किये स्तुति को सुन कर भगवान विष्णु तत्काल ही उनके सम्मुख प्रकट हो गए और उनकी समस्या जानकर भगवान विष्णु ने आदिशक्ति दुर्गा माता का आव्हान किया। विष्णु जी के द्वारा आव्हान होने के कारण भगवती दुर्गा वहां तुरंत ही प्रकट हो गयीं तब ब्रम्हा एवं विष्णु जी ने उन्हें इस संकट को दूर करने का निवेदन किया। ब्रम्हा जी तथा विष्णु जी बातों को सुनने के बाद उसी क्षण आदिशक्ति दुर्गा माता के शरीर से स्वेत रंग का एक भारी तेज उत्पन्न हुआ जो एक दिव्य नारी के रूप में बदल गया। यह स्वरूप एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिनके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ में वर मुद्रा थे। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। आदिशक्ति श्री दुर्गा के शरीर से उत्पन्न तेज से प्रकट होते ही उन देवी ने वीणा का मधुरनाद किया जिससे संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब सभी देवताओं ने शब्द और रस का संचार कर देने वाली उन देवी को वाणी की अधिष्ठात्री देवी "सरस्वती" कहा। फिर आदिशक्ति भगवती दुर्गा ने ब्रम्हा जी से कहा कि मेरे तेज से उत्पन्न हुई ये देवी सरस्वती आपकी पत्नी बनेंगी, जैसे लक्ष्मी श्री विष्णु की शक्ति हैं, पार्वती महादेव शिव की शक्ति हैं उसी प्रकार ये सरस्वती देवी ही आपकी शक्ति होंगी। ऐसा कह कर आदिशक्ति श्री दुर्गा सब देवताओं के देखते - देखते वहीं अंतर्धान हो गयीं। इसके बाद सभी देवता सृष्टि के संचालन में संलग्न हो गए। सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। वसंत पंचमी के दिन को इनके प्रकटोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है- *प्रणो देवी सरस्वती* *वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।* अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और तभी से इस वरदान के फलस्वरूप भारत देश में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है। 🙏🌹*जय सरस्वती माता* 🌹🙏 (10 months ago)
 
 
Prakhar Maithili - Geet Mala *🌿🌿 आज तुलसी दिवस है 🌿🌿* *हर वर्ष 25 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है | तुलसी केवल एक पौधा नहीं बल्कि धरा के लिए वरदान है और इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है।* *आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है क्योंकि ये औषधि भी है और इसका नियमित उपयोग आपको उत्साहित, खुश और शांत रखता है। भगवान विष्णु की कोई भी पूजा बिना तुलसी के पूर्ण नहीं मानी जाती।* *कहते हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने गोमती तट पर और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण ने तुलसी लगायी थी। अशोक वाटिका में सीता जी ने रामजी की प्राप्ति के लिए तुलसी जी का मानस पूजन ध्यान किया था। हिमालय पर्वत पर पार्वती जी ने शंकर जी की प्राप्ति के लिए तुलसी का वृक्ष लगाया था।* *आज के दिन केवल तुलसी की पूजा ही नहीं होती है बल्कि आज के दिन हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है ओर बहुत शुभ माना जाता है | आप भी एक तुलसी का पौधा लगा के इसका लाभ उठायें |* *जिनको धन की आवश्यकता है वह भी तुलसी को प्रतिदिन स्नान करने के पश्चात जल अवश्य दें "मनी प्लांट" लगाने से धन बढ़ता है या नही में नही कह सकता किन्तु मेरा निजी अनुभव है तुलसी को जल देने से धन अवश्य बढ़ता है जों जों तुलसी बढ़ेगी आप का धन (आय) में स्वतः बढ़ोतरी होगी अनुभव कर के देख लीजिए..* *पूजन विधि* *सुबह अपने नैतिक कार्यों से निवृत होकर मां तुलसी की पूजा करनी चाहिए। पहले कुमकुम से उनका टीका करना चाहिए और उसके बाद उनकी आरती करके जल चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाते वक्त आपको निम्नलिखित मंत्र पढ़ने चाहिए।* *महाप्रसादजननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी।* *आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।* *इसके बाद आप तुलसी की परिक्रमा कीजिए, आप अपनी सुविधानुसार 7, 11, 21 या 111 परिक्रमा कर सकते हैं और उसके बाद मां तुलसी का ध्यान कीजिए। इसके बाद तुलसी के पत्ते डाल कर प्रसाद वितरित करें। तुलसी पूजा सुबह ही नहीं आप कभी भी कर सकते हैं।* *प्राथना करें:- तुलसी माँ तू सब जाने* *भला और में क्या मांगू* *चरणों मे शीश झुका कर* *में सबका भला मांगू* *तुलसी के आठ नाम* *वृंदा, वृंदावनी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी हैं। कहते हैं कि जो पुरुष व स्त्री तुलसी की पूजा करके इस नामाष्टक का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। तुलसी माता उनके सभी कष्ट हर लेती है |* *🌿जय तुलसी माता🌿* (10 months ago)
 
 
Friends
Channel Comments
3० Lk bahut sundar barnan kelahu javani ke bari dibani hoiya‍️‍️
MaithiliBabita (4 years ago)
Beautiful !!!!!
ramakekirtan6926 (4 years ago)
30 Likebahut Sundar Maithili Geet ye apne Jay Shri Krishna Radhe Radhe
harisumiran411 (4 years ago)
Radhe Radhe shyam
öcününgünlüğü (1 month ago)
55like
nupurjhamithla4593 (4 years ago)
44 big like बहुत बहुत नीक गीत सूनेलौं हन भाई ️
renuawasthichannel (4 years ago)
Beautiful song
dehatilokgeetdarshan3598 (4 years ago)
Bahut hi Pyara Geet
ykprakritikchikitsa7984 (4 years ago)
Bahut hi sundar geet sunaya bhaiya ji aapne dhanyavad, Jay shri ram
Bahut hi sundar prastuti kiya hai app ne
jassidubariya3701 (4 years ago)
राधे कृष्णा जय सियाराम बहुत सुंदर
anjujha745 (4 years ago)
Bohut hi neek geet geli bilkul sahi laens achi pura suneli
lokdhunraj7272 (4 years ago)
Bahut sundar git bhai ji
TastyBestyAnjali (4 years ago)
It is a wonderful experience to listen to this song in such a beautiful melodious voice. You have sung very well,,.,.
rituskitchen8230 (4 years ago)
अति सुन्दर प्रस्तुति
ALittleSmiles (4 years ago)
This is truly beautiful.. I liked that.. Thank you very much..!!
RADHEKRISHNASHIMLA1969 (4 years ago)
Radhe Radhe beautiful singing jai Shri Krishna
pramilakotts439 (4 years ago)
Bahut hi sunder
maithili.s.dofficial8470 (4 years ago)
मैथिली व्यंग संग्रह कविता के साथ संगीत के रूप में प्रस्तुति बहुत सुंदर अच्छी भाई जी । बस वीडियो बहुत कम उपलब्ध होइयत अच्छी । चैनल पर।
Harimayabhajan (1 year ago)
बहुत प्यारा भजन सुनाए भैया जी जय श्री कृष्ण राधे राधे