सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन's Channel
 
 
 
 
 
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन
Your channel viewers will see links here, including "subscribe" and "add as friend".
Profile
 
Name
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन
Description
यूट्यूब चैनल "सदगुरु कबीर साहेब वाणी वचन" का उद्देश्य केवल और केवल सदगुरु कबीर साहेब,उनके मतालंबियो/अनुयायियों व अन्य संतो की वाणी वचनों का प्रचार प्रसार करना है। सदगुरु कबीर साहेब व संतमत के अनुयायी व ज्ञान पिपासु भक्त प्रेमी चैनल को सब्सक्राइब कर सदगुरु व अन्य संतो की वाणी वचनो का लाभ उठा सकते है।
साहेब बंदगी🙏🙏🙏,साहेब!
Subscribers
2.37K
Subscriptions
Recent Activity  
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन सत्यनाम की पताका को चहु दिश और इसकी उच्चतम शिखर तक पहुंचाने वाले एवं सिख धर्म के प्रवर्तक सच्चे गुरु,गुरु नानक देव जी के 557 वें जन्म दिवस प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! सत्यनाम,वाहेगुरु! साहेब बंदगी🙏🙏🙏,साहेब! (11 hours ago)
 
 
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन (धनी धर्मदास साहेब जी के जन्मोदिवस एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं) सदगुरु कबीर साहेब जी के प्रमुख एवं प्रिय शिष्य व कबीर पथ के मुख्य अनुयायी एवं प्रचारक धर्मदास साहेब जी का जन्म मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में वि.सं.1452 (लगभग 1395 ईस्वी सन्) की कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था। संवत चौदह सौ बावन जानी,जन्म धरे धर्मनी तब आनी | संवत चौदह सौ बावन दिसा,कार्तिक शुक्ल पक्ष दिन तीसा।। वि.सं. 1511 में तीर्थ यात्रा के दौरान मथुरा में पहली बार सदगुरु कबीर साहेब जी से भेट हुई। वि.स.1520 में काशी में हुई और कबीर पंथ की दीक्षा दी और इस प्रकार दूसरी मुलाक़ात में उन्हें सदा- सदा के लिए आपको सदगुरु का अनुयाई बना दिया। कबीर साहेब ने धर्मदास साहेब की सच्ची गुरु भक्ति और समर्पण भाव को देखते हुए 'सत्यनाम' से धनी करके अटल बयालीस वंश का आशीर्वाद दिया, जो आज भी सदगुरु की कृपा से कबीर पंथ को आगे बढ़ाने के कार्य में तन मन धन व पूर्ण समर्पण भाव के साथ लगे हुए है और कबीर पंथ की बागडोर को थामे हुए है। सदगुरू कबीर साहब विक्रम संवत 1520 में धर्मदास साहब के निवेदन पर उनके घर बांधवगढ़ (पूर्व रीवा और वर्तमान मध्यप्रदेश) पधारे। सद्ग्रंथो में इस घटना का विवरण इस प्रकार उल्लेखित है: “संवत पन्द्रह सौ बीस की साला।बांधवगढ़ किन्ही धर्मशाला। धर्मनि को सब कहे प्रसंगा।तुम मोरे हो भक्ति के अंगा।।" धरमदास साहेब जी और माता आमीन अपनी हवेली में एकाग्र मनसे निरंतर कबीर साहेब का सत्संग सुनने लगे| कबीर साहब जैसे परम ज्ञानी को पाकर धर्मदास साहेब की सच्ची लगन श्रध्दा भक्ति देखकर कबीर साहेब ने उनकी प्रत्येक शंका का समाधान किया और साथ ही साथ परीक्षा की कसौटी पर भी कसा। सद्गुरु कबीर साहब जैसे आत्मज्ञानी सदगुरु पाकर धर्मदास साहेब व उनकी पत्नी सुलक्षणा देवी जी(कबीर पंथ में आमीन माता) ने उन के चरणों में आत्म समर्पण कर दिया अपने छप्पन करोड़ की दौलत छोड़ कर सद्गुरु की शरण में आ गये और संत समागम समारोह का आयोजन कर बाँधवगढ़ में विधिवत चौका-आरती करवाकर धर्मदास साहब तथा आमीन माता ने कबीर साहेब का शिष्य होना स्वीकार किया। संवत पंद्रह सौ के आगे,बीस विक्रमी माह अनुरागे। सुदी वैशाख तीज कहाई,धर्मदास गुरु दीक्षा पाई | सदगुरु कबीर साहब द्वारा प्रथम बार चौका आरती का स्थल आज भी बांधवगढ़ में सुरक्षित है। इसी स्थान में ज्ञानी गुरु एवं विवेकी शिष्य के मध्य महान ज्ञान गोष्ठी हुई। धर्मदास तुम बड़े विवेकी,तुम्हरे घट बुद्धि बड देखि। खोजत खोजत तुमको पाया,सकल भेद खोल बताया।। धर्मदास साहेब शिक्षित थे तथा वेद पुराण शास्त्र के ज्ञाता थे उनका जीवन शीतल, शांत तथा गंभीर था। इसी पावन स्थल पर धर्मदास साहेब जी ने सदगुरु कबीर साहेब जी के श्री मुख से निकले कल्याण कारी वचनों (सदगुरु कबीर साहेब -धर्मदास साहेब के मध्य संवाद) को लिपिबद्ध किया। धर्मदास साहेब ने ही सर्वप्रथम कबीरपंथ में सर्वाधिक चर्चित ग्रन्थ “बीजक” के संग्रह का कार्य वि.सं. 1521 में प्रारम्भ किया जिसका विवरण सद्ग्रंथो में इस प्रकार से वर्णित है। “संवत पंद्रह सौ इक्कीसा,जेठ सुदी बरसाइत तीसा।। ता दिन भयो बीजक अरंभा,धर्मदास लेखनी कर थंभा।। बीजक मूल नाम यह देखा,धर्मदास कृत संग्रह एका।।" धर्मदास साहेब जी ने इसी स्थान पर कबीर साहेब जी के वचनों को संग्रहित करते हुए कबीर सागर, शब्दावली, ग्रंथावली आदि कई ग्रंथो की रचना की जिसके फलस्वरूप आज हम सभी को कबीर साहेब जी के ज्ञान का भंडार मिल रहा है। सदगुरु कबीर साहेब ने संवत 1540 में पंथ प्रचार के लिए धर्मदास साहब जी को गुरुवाई सौप दी। संवत पन्द्रह सौ चालीसा,भादो शुक्ल पक्श दिन तीसा।। पूर्णमासी पूर्ण कहाई,गुरु बासर गुरुवाई पाई।। धर्मदास कहँ कीन्ह निहाला,गुरुवाई दई आप दयाला।। धर्मदास साहब जी के जन्म दिवस एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हमारे मन मंदिर के आराध्य सदगुरु कबीर साहेब एवं वंश बयालीस के पावन चरण कमलो में साहेब बंदगी🙏🙏🙏,साहेब! (11 hours ago)
 
 
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन जीवन से मरना भला,जो मरि जाने कोय। मरने से पहिले मरे,अजय अमर सो होय।। साहेब बंदगी🙏🙏🙏,साहेब! (भावार्थ: सदगुरु कबीर साहेब कहते है कि जीने से तो मरना ही अच्छा है, यदि कोई वास्तव से मरना जानता हो, अर्थात् जिस हंसात्मा ने जीते जी ही पूर्ण रूप से सांसारिक मोह माया को त्यागकर अर्थात इनसे उदासीन होकर अपने मन और उसकी प्रकृति और माया के जाल से मुक्त होते हुए अपने आप को अपने सदगुरु साहेब के प्रति पूर्ण समर्पित कर दिया हो और उन्हें पा लिया हो। ऐसी हंसात्मा संसार से विरक्त/उदासीन होकर (संसार में रहते हुए भी संसार से पूर्णतया उदासीन होना) केवल और केवल अपने सद्गुरु साहेब के ध्यान/सुमिरन में लगी हुई होती है अर्थात् सद्गुरु साहेब में ही समाई हुई होती है। हंसात्मा की इस दशा को ही जीते जी मरना कहा जाता है और ऐसी हंसात्मा जीते जी मुक्त होती है और सदा के लिए अमर हो जाती है। ऐसी हंसात्मा देह छोड़ने के बाद अपने निज लोक सत्यलोक पहुंच जाती है और फिर कभी इस भवसागर में अर्थात् चौरासी के चक्र (जन्म मरण के चक्र) में वापस नहीं आती है।) #कबीर_साखी #कबीर_अमृतवाणी #कबीर_दोहे #सदगुरु_भजन #सदगुरु_के_उपदेश #चेतावनी_भजन #चेतावनीभजन #चेतावनी_भजन_निर्गुणी #कबीर_वाणी #कबीर_जा_मरने_से_डर_लगे #कबीर_जीवन_से_मरना_भला #जा_मरने_से_डर_लगे #जीवन_से_मरना_भला #जीवनसेमरनाभला (16 hours ago)
 
 
सदगुरु कबीर साहेब के वाणी वचन सदगुरु शब्द कमान ले,बाहन लागे तीर। एक जु बाहा प्रीति सो,भीतर बिंधा शरीर।। साहेब बंदगी🙏🙏🙏,साहेब! (भावार्थ: सदगुरु कबीर साहेब कहते है कि सच्चा सदगुरु जब कमान से सत्य ज्ञान से परिपूर्ण शब्द रूपी बाण/तीर चलाते है तो यह प्रेम से चलाया गया शब्द रूपी तीर बाहर शरीर पर तो कोई आघात/चोट/प्रभाव देता हुआ प्रतीत नहीं होता है,लेकिन वह शिष्य के अंतर्मन को भेद देता है और उसके अंदर सत्य ज्ञान का प्रकाश हो जाता है।) #कबीर_साखी #कबीर_अमृतवाणी #कबीर_दोहे #सदगुरु_के_उपदेश #कबीर_वाणी #सदगुरु_शब्द_कमान_ले #कबीर_सदगुरु_शब्द_कमान_ले #सदगुरुशब्दकमानले (1 day ago)
 
 
Friends
Channel Comments
manasbabu25 (2 years ago)
Kabir Das ka naam to Sant Rampal Ne kharab kar diya Unki Atma bhi dukhad Mein Hogi
SurendraKumar-x9q (2 years ago)
सत् साहेब